भारतीय लोकतंत्र मे दीपावली के मौके पर हर कोई चकाचौंध के जरिए लक्ष्मी माता की कृपा पाना चाह रहा है। हर कोई रोशनी करके लक्ष्मी मां का आह्वान कर रहा है लेकिन उल्लुओं को अंधकार पक्ष रास आ रहा है। वो चाह रहे हैं कि अंधकार बढ़ता रहे और उनकी संख्या और सेहत बढ़ती रहे। भारतीय लोकतंत्र की विडंबना ही है यहां हर शाख पे उल्लु बैठा है और उल्लुओं का लक्ष्मी मां से लगाव जगजाहिर है। देश को चलाने वाले और संभालने वाले हाथ इन उल्लुओं से इस कदर प्रेरित हो गए हैं कि हर जगह उल्लु नजर आ रहा है। सत्ता के गलियारों में उल्लुओं के बीच गठजोड़ हो रहा है, सरकारी कार्यालयों में उल्लु मेज पर बैठे बड़े बड़े फैसले कर रहे है और पुलिस दफ्तरों में उल्लु बदमाशों से सांठ गांठ कर रहे हैं। यानी उल्लु होना फायदे का सौदा है। इस दीपावली भी ये सभी प्रतिनिधि उल्लु लक्ष्मी मां का आह्वान करते हुए प्रार्थना करेंगे कि देश की जनता इसी तरह उल्लु बनती रहे और देश का बंटाधार करके हम जैसों का उल्लु सीधा होता रहे।
कमाल की बात है पहले जमाने में लक्ष्मी मां उल्लू की सवारी करती थी अब उल्लु लक्ष्मी की सवारी कर रहे हैं। 'जिसके पास माया उसके दर पर हर कोई आया ’। लक्ष्मी मैया समझ चुकी है कि जिस देश में भ्रष्टाचार का अंधेरा पूरी तरह फैल चुका है उस देश में उल्लु महाराज की ही चलेगी। सो उन्होंने भारतीय लोकतंत्र का जिम्मा उल्लुओं को सौंप दिया है। ये उल्लु कहने भर को ही उल्लु हैं, अपने आप को उल्लु घोषित करने का तात्पर्य केवल दूसरे को उल्लु बनाना है। आज के जमाने में लक्ष्मी मैया को ऐसे ही उल्लु भा रहे हैं जो दूसरो का पैसा डकार कर लक्ष्मी मैया को खुश करते रहे। हर उल्लु को अंधकार पसंद है ताकि उस अंधकार में जनता उसके कारनामों को देख न सके।
राजनीति में कुछ उल्लु आरक्षण का नाम लेकर वोट बना रहे हैं तो कोई विवादास्पद किताबों के जरिए पीआर बढ़ा रहा है। कोई मूर्तियों पर करोड़ों रुपए फूंक रहा है तो कोई टीचरों की भरती के जरिए अरबों डकार चुका है। छोटे मोटे अधिकारी स्तर के उल्लु भी हर माह लाखों का वारा न्यारा कर रहे हैं। दरअसल इस उल्लुतंत्र में हर उल्लु का अपना प्रॉफिट मार्जिन तय है।
हर किसी के हाथों उल्लु बन चुकी जनता में भी एक दूसरे को उल्लु बनाने का कंपटीशन चल रहा है। ग्राहक सेल के फेर में दुकानदार को उल्लु बनाने का भ्रम पाले खुश हो रहा है और दुकानदार इसी सेल के फेर में ग्राहक को उल्लु बना रहा है। शेयर बाजार अपनी करिश्माई फुदकन से निवेशकों को उल्लु बना रहा है। बाजार मंदी और महंगाई के नाम पर उपभोक्ताओं को उल्लु बना रहा है। कर्मचारी कंपनी को और कंपनी कर्मचारी को उल्लू बना रही है। उधर घर में भी 'उल्लू बनाओ खेल ’ चल रहा है। पत्नी पति को ताउम्र उल्लु बनाए रखना चाहती है और पति पत्नी को उल्लु बना रहा है। प्रेमिका एक साथ चार चार अफेयर संभाल कर चारों को उल्लु बना रही है। शिक्षक विद्यार्थियों को उल्लु बनाकर अपना शिक्षण धर्म पूरा कर रहे हैं और विद्यार्थी शिक्षकों को उल्लु बनाकर गुरुदक्षिणा दे रहे हैं।
Wednesday, October 14, 2009
Tuesday, July 28, 2009
माँ ने कभी बाज़ार नहीं देखा ...
माँ ने कभी अपने जीवन में
छतरी का उपयोग नहीं किया
क्योंकि
बारिश में उसने
घर के बाहर कभी कदम नहीं रखा।
माँ ने कभी चप्पल नहीं खरीदी
क्योंकि
दादी की पुरानी चप्पल
फेंक नहीं सकते थे।
माँ ने कभी
ताजी रोटी नहीं खाई
क्योंकि
घर में नौकर
नहीं थे।
माँ ने कभी
नई साड़ी नहीं पहनी
क्योंकि
बुआओं को
हर तीज-त्योहार पर
शगुन भेजना जरुरी होता था।
माँ कभी भी
पलंग पर नहीं सोई
क्योंकि
पलंग सिर्फ
दादा,बाबूजी और चाचाजी
के लिए था।
माँ ने कभी
बाजार नहीं देखा
क्योंकि
उसकी अपनी कोई जरुरत
ही नहीं होती थी।
शोभना चोरे के सौजन्य से....
छतरी का उपयोग नहीं किया
क्योंकि
बारिश में उसने
घर के बाहर कभी कदम नहीं रखा।
माँ ने कभी चप्पल नहीं खरीदी
क्योंकि
दादी की पुरानी चप्पल
फेंक नहीं सकते थे।
माँ ने कभी
ताजी रोटी नहीं खाई
क्योंकि
घर में नौकर
नहीं थे।
माँ ने कभी
नई साड़ी नहीं पहनी
क्योंकि
बुआओं को
हर तीज-त्योहार पर
शगुन भेजना जरुरी होता था।
माँ कभी भी
पलंग पर नहीं सोई
क्योंकि
पलंग सिर्फ
दादा,बाबूजी और चाचाजी
के लिए था।
माँ ने कभी
बाजार नहीं देखा
क्योंकि
उसकी अपनी कोई जरुरत
ही नहीं होती थी।
शोभना चोरे के सौजन्य से....
Monday, July 27, 2009
फोटो चेंज करने में कृपया मेरी मदद करें
मैं कई दिनों से ब्लागवाणी पर डिस्प्ले हो रही अपनी फोटो को बदलना चाह रही हूं लेकिन कर नहीं पा रही। क्या कोई महानुभाव मेरी मदद कर सकता है। (ये छोटी फोटो जो ब्लागवाणी पर मैटर प्रकाशित होने के साथ लगती है)
at
2:30 PM
Saturday, July 25, 2009
सपना और सच का सामना
कल रात सपने में सीरियल 'सच का सामना ’ देखा। मुख्य अतिथि यानी प्रतियोगी की सीट पर पति महाशय बैठे हुए थे, सामने सीरियल के प्रस्तोता बैठे थे और परिजनों की सीट पर हम विराजमान थे। प्रश्न पूछने वाला अभी आरंभिक प्रश्नों की गोलियां दाग रहा था और हम मन ही मन में सीरियस यानी उन अंतरंग प्रश्नों की सूची बना रहे थे जिनके जवाब हर पत्नी जानना चाहती है लेकिन जान नहीं पाती। लेकिन हम आश्वस्त थे कि हमारे पति पत्नीव्रता हैं और वे हमारा विश्वास नहीं तोड़ सकते।
पहला प्रश्न : क्या आपने अपनी किसी स्कूल टीचर को लाइन मारी है?
पति : जी बिलकुल हां, एक नहीं चार चार टीचरें ऐसी थी जो हमारे दिल में हलचल पैदा किया करती थी।
हाय राम !!!!!!! तुम पैदाइशी ऐसे ही हो क्या...हम दर्शक दीर्धा में बैठे ही फट पड़े थे। तुम तो कहा करते थे कि हम टीचरों को बड़ा सम्मान देते रहे हैं। अब पता चला कि तुम सारे दिन क्लास में क्या करते होंगे। घर चलो, हम बताएंगे तुम्हे कि पढ़ाई क्या होती है।
खैर....
दूसरा प्रश्न : क्या आपने अपनी बहन की किसी सहेली को किस किया है?
उत्तर : जी हां, एक नहीं तीन तीन सहेलियों को किस किया है। सच इतनी स्मार्ट थी कि हम कृष्ण कन्हैया बना रहता था और वो किसी न किसी बहाने मुझे छेड़ती रहती थी।
हे भगवान, तुम तो चरित्तरहीन से भी गए गुजरे निकले, बहन की सहेली बहन होती है और तुमनें उन्हें भी नहीं छोड़ा, घर चलो, हम सिखाएंगे तुम्हे कि दोस्ती किसे कहते हैं।
तीसरा प्रश्न : क्या आप ऑफिस की किसी सहयोगी पर मोहित हुए हैं?
पति उछलकर : आपको कैसे पता, ये बातें तो बस ऑफिस के लोग ही जानते हैं। लगभग सभी सहयोगी मेरी अंतरंग मित्र है। मैं सभी का चहेता हूं और सभी मेरी चहेती। उनके बिना ऑफिस का समय ही नहीं गुजरता। काम के बहाने मीठी और चुटीली बातें करना मुझे अच्छा लगता है।
ओह ! अब तो हद हो गई, मां-बाबा ने क्या सोचकर मेरे लिए तुम्हें पसंद किया। इतना चरित्रहीन तो मैंने आज तक नहीं देखा। हे ईश्वर अब उठा ले मुझको। तुम घर चलो....तुम्हारे परिवारवालों को सामने बिठाकर ये बातें बताउंगी।
एक और प्रश्न : क्या आप अभी भी अपनी किसी पूर्व प्रेमिका के संपर्क में हैं?
पति : जी हां, पर एक हो तो बताऊं, हर रोज एक से मुलाकात और बात होती है। अब इन सभी की आदत सी हो गई है। दरअसल चेंज मुझको पसंद है।
हम गुस्से से लाल पीले हुए जा रहे थे। घर चलो, आज से तुम्हारा घर से निकलना बंद। प्लीज बंद कीजिए ये सवाल जवाब, मैं और नहीं सुन सकती।
अंतिम प्रश्न : क्या आपका पत्नी के अलावा , उनकी जानकारी से बाहर किसी से अंतरंग (आंख मारते हुए) संबंध है।
पति : जी...याद करने दीजिए...हममममम. दो प्रेमिकाओं से है।
प्रस्तोता : वाह वाह..सभी सवालों के जवाब आपने सच बताए हैं। मशीन एक भी झूठ नहीं पकड़ पाई। मैं आपको एक करोड़ जीतने की बधाई देता हूं और साथ में यह चैक भी। ....तालियां.......तालियां .....तालियां।
इधर हम जार जार रो रहे हैं और उधर पतिदेव को एक करोड़ का चैक लिए हमारे पास दौड़े चले आ रहे हैं।
इसके पहले कि हम उन्हें धक्का दें...वो कान में फुसफुसाए....नाराज मत हो मेरी जान....लो एक करोड़ का चैक और मजे करो...
हम उनकी बेहयाई पर अचंभित थे....कुछ कहने से पहले ही वो हमे अपनी और प्रस्तोता की सीटों के पीछे ले गए। वहां का नजारा देख कर हम हक्के बक्के थे।...........................पालिग्राफिक मशीन का तार पतिदेव की बजाय प्रस्तोता की सीट पर लगा हुआ था।

Labels:
sach ka saamna
at
1:30 PM
Tuesday, April 14, 2009
राहुल बाबा पीएम बनेंगे...

कई दिनों से उलझन में हूं, कभी खीज होती है और कभी हंसी आती है। लेकिन समझ में नहीं आता कि राहुल गांधी में भारत का प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण एकाएक कैसे आ गए। क्या प्रधानमंत्री के गुणों का कोई इंजेक्शन लगता है या कोई टॉनिक है जिसे पीते ही प्रधानमंत्री गुण किसी व्यक्ति के शरीर में समा जाते हैं। हो सकता है कि विदेश में ऐसी कोई दवा इजाद हो गई हो। तभी तो कांग्रेस का हर छोटा बड़ा नेता यही कहता दिख रहा है कि राहुल बाबा में पीएम बनने के सभी गुण है और उन्हें पीएम बनाया जाना चाहिए।
मजे की बात है कि खुद पीएम मनमोहन सिंह भी मरे मन से लेकिन कहते नजर आ रहे हैं कि राहुल बाबा में पीएम बनने की सारी योग्यताएं है। अब क्या पता उन्होंने पीएम की अपनी कथित (?) योग्यताएं राहुल बाबा को शिक्षा में दे दी हों। आखिर सोनिया मैडम का अहसान जो उतारना है। लेकिन फिर भी बात हजम नहीं होती।
संसद में भाषण के दौरान कलावती रटने वाले राहुल बाबा में ऐसा क्या है जो देश के किसी और अनुभवी और योग्य नेता में नहीं है। क्या देश को प्रधानमंत्री देेने का ठेका आजीवन के लिए नेहरू खानदान को दे दिया गया है या, राहुल विदेश में पीएम बनने के स्पेशल गुण लेकर देश का भविष्य सुधारने आए है। जुम्मा जुम्मा चार या पांच साल राजनीतिक अनुभव (कागजी तौर पर) के आधार पर एक अनुभवहीन (सही कहा, समय तो राजनीति में गुजारा, लेकिन प्राप्त कुछ नहीं कर पाए)व्यक्ति को क्यूंकर प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है। क्या इसे महज चाटुकारिता नहीं कहा जाएगा। केवल दलित के घर भोजन कर लेने से या अमेठी या रायबरेली की जनता के हित में आवाज उठा देने से कोई प्रधानमंत्री जैसे पद के योग्य बन सकता है। उनकी बहन का कहना है कि प्रधानमंत्री बनने से पहले वो राहुल बाबा को दूल्हा बनता देखना चाहती है। यानी प्रधानमंत्री बनना तो तय है, दूल्हा बनने में कुछ शंकाएं हो सकती हैं।
देश की समस्याएं और हालात इतने संवेदनशील हैं कि पचास साल राजनीति में बिताने वाला व्यक्ति भी इन्हें नहीं संभाल सकता, और यहां राहुल बाबा को कमान देकर क्या कांग्रेस देश के साथ खिलवाड़ करने का सपना नहीं देख रही है। जरूरी नहीं कि राहुल के एवज में भाजपा को जिताया जाए या किसी खास पार्टी को वोट किया जाए। जरूरत ये है कि जो भी पार्टी सत्ता में आए वो किसी जिम्मेदार व्यक्ति को ही पीएम पद पर बिठाए ताकि उससे देश में सुधार की कुछ उम्मीद की जा सके।
मन उम्मीद करता है ....काश कलाम जैसे कुछ और नेता होते तो क्षुद्र राजनीति से उठकर देश के लिए सोचने वालों की इतनी कमी न महसूस होती।
at
10:03 PM
Sunday, March 8, 2009
होली का भविष्यफल
होली के दिन हमारे ज्योतिषाचार्य जरा भांग के नशे में मस्त हो गए और इसी टल्लमटल्ली में उन्होंने होली का भविष्यफल लिख डाला। क्या कहते हैं होली के दिन आपके सितारे और कैसा बीतेगा आपका दिन। बता रहे हैं हमारे रंगीले ज्योतिषाचार्य। लेकिन पढऩे से पहले ही बोले देते हैं - बुरा न मानो होली है!!!!
मेष
इस दिन रंगने और रंगे जाने के पूरे आसार हैं। यदि बचना चाहते हैं तो दिन भर पानी की टंकी में छिपने की योजना बनानी होगी। दुश्मन तो दुश्मन परम प्रिय मित्र भी इस मौके पर गुब्बारों को हथियार बना सकता है। गणेश जी बता रहे हैं कि पकोड़ों में भांग मिलाई है या नहीं, खाकर चैक कर ले। होलिया गए तो संबंधियोंं के हाथों पिटने का योग बन रहा है। शुभ रंग : वहीं जिसमे रंग जाएं
वृष
भांग और रंग का नशा सिर चढ़कर बोलेगा। आपके ग्रह और सितारे भी होली के मूड मेंं हैं। पड़ोसन से आत्मीय होली खेलने का प्रयास किया तो पड़ोसी के रुद्रावतार के दर्शन होंगे। ज्यादा स्याना बनने की कोशिश न करें वरना कौऐ की तरह काले कर दिए जाएंगे। गणेश जी बता रहे हैं कि रंगों से बचने वालों की खैर नहीं, दो दिनो तक पहचाने नहीं जाने की आशंका है। शुभ रंग-जो पिचकारी से निकले
मिथुन
सुबह आइना देखने से पहले सावधानी बरतें। वहां अपनी जगह रंगे बंदर का चेहरा दिखे तो घबराना व्यर्थ होगा, वैसे दिन बेहतर गुजरेगा। बेवकूफ साथी के साथ बाहर निकले तो गुब्बारे और जूते दोनों पड़ेंगे। दोस्तों के साथ किसी खास प्लान को बना रहे हैं तो ध्यान रहें, पहला निशाना आप ही बनेंगे। घर के स्टोर में रखे ऑयल और पेंट आपके राहू को प्रबल बना रहे हैं। गणेश जी बता रहे हैं कि माशूका से होली खेलें, मगर उनके भाई से मुक्कालात (मुलाकात) भारी पड़ेगी। शुभ रंग - जिसका गुब्बारा पहले पड़े
कर्क
रंगीन तबियत वालों की होली संगीन होने के फुलटूश चांस है। साली या सलहज से होली खेलने का प्लान है तो लठमार होली का वर्जन देखने को मिलेगा। नशे की हालत में सड़क पर निकले तो कुत्तों, गायों और भैंसों से भी होली खेलने के आसार बन रहे हैं, वैसे सवारी मिले न मिले पर गधे जरूर मिल जाएंगे। गणेश जी बता रहे हैं कि पियक्कड़ों की पकड़ में आने की आशंका है। शुभ रंग -रंग दे बसंती
सिंह
ज्यादा फाग गाने के चक्कर में गला बैठेगा ही, डॉक्टर का बिल देखकर दिल भी बैठ जाएगा। बहुएं कलर-प्रूफ घूंघट में रहें क्योंकि सास भी...... फुल मूड में रहेंगी। बीवी से होली खेलने के ख्याली पुलाव पका रहे हैं तो ध्यान रहे, दिन भर वही पुलाव खाने को मिलेगा। गणेश जी बता रहे हैं कि दोस्तों से छिपने के लिए कमरे में छिपने का प्लान खारिज कर दें। फिर से पेंट कराना महंगा पड़ेगा। ग्रह भी होली खेलने में व्यस्त रहेंगे, अत: आपके बल्ले बल्ले हैं। शुभ रंग-वहीं जो छुड़ा न पाएं
तुला
चुन्नू-मुन्नू दिन भर रंगे रंगाए रहेंगे। रंगों से परहेज करने वालों की खैर नहीं। बचना चाह रहे हैं तो बीमार पड़ जाएं। नाश्ते से पहले श्रीमती जी से होली खेलने का प्रयास महंगा पड़ेगा। शाम तक रसोई नाराज रहेगी। गणेश जी बता रहे हैं कि पड़ोसी से खुन्नस निकालने के लिए आज का दिन सबसे बेहतर है। जंगे-होली में गुब्बारों का इस्तेमाल घायल करेगा। रंगों से बचने के लिए भगवान को न पुकारें, वे भी होली खेलने में व्यस्त रहेंगे। शुभ रंग-रंग बरसे भीगे चुनर वाली
कन्या
अपनी मिस मोहल्ला को रंगने का ख्वाब बुनने वालों का राहू रोष में रहेगा। संभलकर रहे वरना पहलवानों से होली खेलनी पड़ेगी। दोपहर से पहले नहाना खतरनाक साबित होगा, शाम को नहाने जाते समय पानी का रंग चैक करना न भूलें। गणेश जी बता रहे हैं कि आप पड़ोसियों के निशाने पर हैं और घर से बाहर निकलते ही बाल्टियां लुढ़कने की संभावना है। शुभ रंग-जो सबसे पहले लगे
वृश्चिक
अगर होली खेलने से परहेज करते हैं तो दिन आपके लिए बहुत संवेदनशील रहेगा। गुब्बारे और रंग भरी बाल्टियों से दूर रहे, रंगों का संक्रमण होने की संभावना प्रबल है। कम अक्ल दोस्त से समझदार दुश्मन भले, ये कहावत आज चरितार्थ होगी। गणेश जी बता रहे हैं कि अजनबियों से रंगों भरी झड़प हो सकती है। इतना न पिएं कि खाना भूल जाएं। शुभ रंग-सतरंगी चुनरिया
मकर
रंगों से बचने के सारे तरीके फेल होंगे। घर में छिपने वालों की खैर नहीं। बचने का एकमात्र उपाय, खुद ही रंग जाएं। प्रेमिका से होली की मान मनुहार रंगीली होगी। सड़क के मजनुओं का मुंह काला होने की संभावना है। बुजुर्गों को ज्यादा उत्साह में आने का फैसला भारी पड़ेगा। भांग के साथ साथ सांग (गाना) का भी मजा रहेगा। गणेश जी बता रहे हैं कि ग्रह भी रंगीली तबियत अपनाए हुए हैं, जो करना है कर डालो, होली पर सब माफ। शुभ रंग-काले को छोड़कर सभी
धनु
किसी अजनबी कन्या से होली खेलने के लिए रंगों की जरूरत ही नहीं। उसके गाल शर्म से और आपके गाल चांटे से लाल होने की प्रबल संभावना है। ससुराल जा रहे हैं तो कवच लेकर जाएं, लठमार होली के लिए आपकी प्रतीक्षा है। गणेश जी बता रहे हैं कि पड़ोसी से रंगीली महाभारत होने के आसार है। गुब्बारों का इस्तेमाल किया तो जूते पड़ेंगे। शुभ रंग-मुझे रंग दे...
कुंभ
घर में रहना खतरे से खाली नहीं। कहीं बाहर जाने की योजना है तो 'मुझे रंग दे-मुझे रंग दे ’ का मंत्र जपें, उत्तम फल मिलेगा। हालांकि मौसम रंगीन रहेगा लेकिन गुब्बारों की बरसात होने की संभावना है। गली के बच्चों में से अपने बच्चे पहचानने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। गणेश जी बता रहे हैं कि कोई कपड़ा डाई कराने की सोच रहे हैं तो उसे होली पर पहन डाले। शुभ रंग-नीला न पीला न लाल-गुलाबी
मीन
माशूका से होली खेलने से पहले उसके बाप और भाई से होली मिलन के लिए तैयार रहे। गली में निकलने से पहले पड़ोसी के घर में झांक लें। आज सितारों की चाल भी मनचली है, कब कौन कृपा कर दे, पता नहीं। भूल कर भी किसी कवि मित्र को घर पर आमंत्रित करने की भूल न करें। गणेश जी बता रहे हैं कि बुरा मानने और मनाने का दिन नहीं है और बुरा मान भी गए तो कुछ कर नहीं पाएंगे। शुभ रंग-रंगीला रे...

11:43 PM
Friday, January 30, 2009
कैमिस्ट्री लव की....
प्रेम कैसे होता है और प्रेम होने पर कैसा लगता है। आमतौर पर माना जाता है कि जिसे देखकर दिल धड़के उससे प्रेम हुआ समझो। लेकिन वैज्ञानिकों ने प्रेम की पूरी प्रक्रिया को अपनी ही भाषा में समझाने की कोशिश की है। आइए आपको प्रेम की वैज्ञानिक परिभाषा बता देते हैं।
पीईए यानी लव रसायन
फिनाइल इथाइल एमाइन यानी पीईए को प्रेम का रसायन कहा जाता है। यही वह रसायन है जो प्रेम के समय दिमाग में सुरूर पैदा करता है। प्रेम के समय या कहे, अपने प्रियतम को देखते समय इसी रसायन का स्त्राव होता है और धीरे धीरे ये पूरे शरीर में फैल जाता है। ऐसे में पूरे शरीर में एक सुरूर पैदा होता है, दिल की धड़कनें बढ़ जाती है, इंद्रियां क्रियाशील हो जाती हैं। हालांकि यह रसायन तेज झूला झूलते समय, ऊंचाई से नदी में छलांग लगाते समय, चाकलेट खाते समय और तेज गाड़ी चलाते समय भी स्त्राव होता है।
दिल क्यों धड़कता है
जब युवा किसी ऐसे के पास पहुंचते हैं जिसे वो सबसे ज्यादा प्यार करते हैं तो दिल धड़कनें लगता है। लगता है जैसे दिल उछलकर बाहर आ जाएगा। उस समय मस्तिष्क में नोरेप्राइनफीन नामक रसायन का स्त्राव हो रहा होता है। यह रसायन एड्रेरनाइलान हारमोन्स को बढ़ावा देता है।
उन्हें देखकर खुशी क्यों
प्रियतम को देखकर खुशी क्यों महसूस होती है। दरअसल सेराटनीन नामक रासायनिक रिसाव से हमें खुशी महसूस होती है। आसान भाषा में इसे दिमाग का न्यूरोट्रांसमीटर कहते हैं जो इच्छित व्यक्ति की पहचान कराकर खुशी के हारमोन बढ़ाता है।
अब तो आप समझ गए होंगे कि प्रेम, प्यार यानी लव क्यों और कैसे होता है। जब भी किसी को देखकर सुरूर पैदा हो तो जान जाइएगा कि लव रसायन काम कर रहा है। वैसे आज वसंत पंचमी के दिन मौसम भी है और मौका भी। तो जरा लव कैमिस्ट्री हो ही जाए।

9:33 PM
Tuesday, January 27, 2009
कुछ खास नहीं है स्लमडॉग...
कल रात कंप्यूटर पर स्लमडॉग देखी। कुछ खास नहीं लगी। फिल्म देखते हुए सोच रही थी कि क्या देखकर इसे गोल्डन ग्लोब मिला और किस सोच के आधार पर इसे ऑस्कर मिलेगा। दरअसल फिल्म में भारतीय दर्शकों के लिए कुछ खास नहीं है। मुंबई की कमियां-मसलन वहां की गंदगी, चोरी चपाटी, रेड लाइट ऐरिया, भीख मंगवाने वालों का जाल, पुलिस की दरिंदगी, भाईगिरी सभी कुछ फिल्म में अनवरत चलता रहता है। फिल्म की कहानी तो खैर आप लोगों ने कई जगह सुनी और पढ़ी होगी। खैर हम शार्टकट में बताए देते हैं। जमाल, एक कॉल सैंटर में चायवाला, कौन बनेगी करोड़पति में एक करोड़ जीत जाता है। शो के एंकर को शक होता है और वो उसे पुलिस के हवाले कर देता है। पुलिस की पूछताछ में जमाल अपने बचपन से जवानी तक का सफर याद करता है। इसी सफर में करोड़पति में पूछ गए सभी सवालों के जवाब भी छिपे हुए हैं। कैसे जमाल उसका भाई सलीम और लतिका अपने परिजन खोते हैं। भीख मांगने वालों के गिरोह के हाथों से बचकर जमाल और सलीम आगरा भाग जाते हैं और लतिका वहीं फंसकर रेड लाइट एरिया में पहुंच जाती है। जमाल फिर लौट कर आता है और लतिका को खोज निकालता है। सलीम के हाथों इस दौैरान एक हत्या होती है और सलीम जमाल को भगा देता है। वो लतिका को जावेद भाई के हवाले कर उसके लिए काम करने लगता है। जमाल फिर लौटता है लेकिन अब लतिका जावेद की रखैल है और सलीम जावेद के लिए काम करता है। जमाल लतिका को भगाने का प्रयास करता है लेकिन सफल नहीं हो पाता। फिर वो करोड़पति खेलता है ताकि पैसा कमा सके और लतिका को पा सके। उधर लतिका को जमाल के पास भेजने के लिए सलीम जावेद को मार डालता है और जावेद के आदमी सलीम को। उधर जमाल दो करोड़ जीतता है और लतिका जमाल के पास पहुंच जाती है।
अभिनय
अभिनय के हिसाब से भी फिल्म औसत ही रही। हां, बच्चों का अभिनय अच्छा लगा। छोटे जमाल और सलीम ने बेहतरीन अभिनय किया। आगरा जाने के बाद कुछ बड़े हो चुके जमाल और सलीम चालाकी और काईयापन करते नजर आए जो उनकी उम्र के अनाथ और आवारा किशोर करते हैं। आगरा में विदेशी पर्यटकों को ढगते हुए सलीम और जमाल रोमाङ्क्षचत करने के साथ साथ कुछ गुदगुदाते भी हैं। लेकिन कॉल सेंटर में बतौर चायवाला जमाल कुछ जमा नहीं। सच बताएं हमे तो किसी भी एंगल से वो चायवाला नहीं लगा। अनिल कपूर काफी हद तक एक ईष्यालू एंकर की सफल भूूमिका निभाते नजर आए और उनके अभिनय में अमिताभ की नकल भी साफ दिखाई दे रही थी। बड़ी हो चुकी लतिका सुंदर लगी। बड़े जमाल की याददाश्त बड़ी तेज थी तभी तो वो अपनी शुरूआती जिंदगी के हर हिस्से से खोजकर एंकर के सभी सवालों के जवाब दे डालता है। फिल्म अंग्रेजी में है और कहीं कहीं कुछ हिस्से अतिवादिता के शिकार हो गए लगते हैं।
गीत संगीत
फिल्म चूंकि कंप्यूटर पर देखी थी सो गाने नहीं थे। शायद काट लिए गए थे। जय हो गाना अंत में है (इसके लिए रहमान ऑस्कर में नामांकित हुए हैं), जो अंग्रेजी और हिंदी सी लगती धुनों का मिश्रण है। रिंगा रिंगा गीत की धुन प्यारी लगती है। इस गाने में दोहरे अर्थो वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है जिस कारण बार बार सुना नहीं जा सकता।
असल मुद्दा
अब बात असल मुद्दे की कि विदेशियों को इस फिल्म में क्या भाया और क्यों। फिल्म में एक विकासशील देश की आर्थिक राजधानी (जो देश के कई बड़े हिस्सों की कहानी बयां करती है)। अमिताभ बच्चन का भी कहना सही है कि गरीबी क्यों देखी जा रही है। फिल्म का निर्देशक भी दरअसल उसी गंदगी, गरीबी और कमियों को खासतौर पर फोकस करता है। फिल्म में आप एक नई मुंबई देखेंगे जो वहां के मध्यम वर्गीय लोग भी नहीं देख पाते होंगे। हमारे ख्याल से फिल्म के इसी विशेष पहलू को देखकर विदेशी ज्यूरी शायद अचंभित हो और फिल्म को ऑस्कर मिल जाए। लेकिन इसमें हमारी कोई उपलब्धि नहीं होगी। उपलब्धि होगी डैनी बोएल की जिन्होंने एक बड़े शहर की कुरूपता को जग जाहिर करने में सफलता प्राप्त की है।

10:44 PM
Friday, January 23, 2009
ऐसे हुआ सी लेसिक ऑपरेशन
राज भाटिया जी ने मेरे हालिया ब्लाग पर अपनी प्रतिक्रिया में लेसिक आपरेशन के बारे में पूछा था। बता हा देती हूं, ताकि किसी को कराना हो तो डरे नहीं। दरअसल पहले करेक्ट नंबर (आंख का सही नंबर लिया जाता है)। ये प्रक्रिया दो दिन की होती है। जो लोग चश्मा लगाते हैं उनका करेक्ट नंबर एक ही बार में लिया जा सकता है और जो लोग लैंस यूज करते हैं उनके साथ सप्ताह भर लगता है। यानी कंप्यूटर और लोकल तरीके से आंख का नंबर लिया जाता है। ऐसा इसलिए जरूरी है कि आपरेशन के समय बिलकुल सही नंबर ठीक किया जा सके।
मुझे जब आपरेशन थिएटर में ले जाया गया तो मेरे डॉक्टर और पति मेरे साथ थे, डॉ अन्दर मेरे साथ आए और पति बाहर ही रहे। मेरी आंखों को एंटीबायोटिक डालकर साफ किया गया और सिर पर कपड़ा भी बांध दिया गया। अब मैं डर भी गई थी क्योंकि सिर पर कपड़ा तो मेजर आपरेशन के समय बांधा जाता है। लेकिन आदतन मजाक किए जा रही थी (शायद डर पर काबू पाने के लिए)। चौधरी आई सैंटर के डॉ. को मेरा आपरेशन करना था। भई, मशीने भी उनकी दिल्ली में सबसे बेहतर हैं इसीलिए सभी डॉक्टर अपने मरीजों को वहीं ले जाते हैं। खैर मुझे आपरेशन थिएटर में एक बड़ी सी मशीन (उसके नीचे एक बेड था) के नीचे लिटा दिया गया। फिर मेरे चेहरे पर एक कपड़ा ढक दिया गया लेकिन कपड़े में सुराख था जिसके जरिए डॉ. को मेरी दाईं आंख दिख रही थी। फिर उन्होंने मेरे डॉ. से मेरा डाटा लिया और अपने कंप्यूटर पर फीड किया। अब आंख पर एक अजीब सा सॉल्यूशन मला गया जिससे आंख सुन्न हो गई। आंख में एक कटोरीनुमा वस्तु डाली गई जिससे मुख्य आंख बाहर की तरह डॉ. के औजारों की पहुंच में आ गई । इस दौरान दर्द हुआ, ज्यादा नहीं हलका सा। फिर डॉक्टर ने लेजर के जरिए आंख का कोर्निया काटा। उस दौरान झझझझझझझझझझ की आवाज के साथ कुछ जलने की बदबू भी आई जिसके बारे में मेरे डॉक्टर मुझे पहले ही बता चुके थे। मेरी आंख के ठीक ऊपर लगी मशीन में एक लाल लाइट जल रही थी जिसे लगातार देखते रहने की हिदायत दी गई थी। हलका दर्द भी हुआ। कोर्निया काटने के बाद उन्होंने आंख में कुछ तरल डाला और चम्मचनुमा किसी चीज से आंख की सफाई की और फिर कोर्निया वापस अपनी जगह पर रख दिया। इस प्रक्रिया में महज एक मिनट का समय लगा। दूसरी आंख में भी यही क्रम अपनाया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान आंखों में तरल दवाई लगातार उड़ेली जाती रही।
ऑपरेशन के बाद मुझे एक पेन किलर खाने को दी गई और ज्यादा से ज्यादा समय तक आंख बंद रखने का निर्देश दिया गया। दो घंटे बाद दवाई खानी और आंखों में डालनी थी। डॉ. ने हमे अपनी गाड़ी से घर छोड़ा और घर आते ही मैं तो नींद के हवाले हुई और पतिदेव सेवा में। दवाईयों का क्रम जारी है। घर पर पतिदेव और ऑफिस में सहयोगी अपना दायित्व निभाते हैं और हम आंखलाभ कर रहे हैं। वैसे जो लोग ऑपरेशन के नाम से डरते हैं उन्हे बता दूं कि इस ऑपरेशन के ज्यादा नुकसान नहीं है। इसके तुरंत बाद आप अपने सामान्य काम कर सकते हैं। गाड़ी भी चला सकते हैं।

ब्लॉग जगत पर हमारी वापसी
काफी दिन बाद ब्लॉग लिखने की हिम्मत जुटाई है। दरअसल आंखों का सी-लेजिक आपरेशन कराया था तो डॉक्टर ने कंप्यूटर से दूर रहने के लिए कहा था। इसीलिए कुछ लिख नहीं पाए थे। १३ किलो के आलू के बाद आज कुछ लिखने की हिम्मत जुटा पाए तो सोचा अपने ऑपरेशन की जानकारी देते चले। वैसे हमारा आपरेशन तो काफी पहले हो गया था लेकिन कुछ दिन के परहेज के लिए डॉक्टर सलाह देते हैं, इसलिए बिलागिंग से दूर ही रहे। अब आंखें ठीक हैं और हम बिना चश्मे या लैंस के सब कुछ साफ साफ देख पा रहे हैं।
वैसे इतने दिनों में काफी सारा पानी यमुना में गुजर गया राजू का असत्य, शेयर मार्केट की धड़ाम, स्लमडॉग मिलयेनेयर और जाने क्या क्या। पेट्रोल के दामों पर तनातनी और अफवाहों का बाजार चल रहा है। सच कहें, अगर दस रुपए सस्ता हो गया तो हम पक्का कांग्रेस को वोट दे बैठेंगे।
कुछ दिन तो समाचारों से भी दूर रहे, लगा जैसे जिंदगी बोर बोर सी है। पहले ऑफिस जाते थे तो दिल कहता था, काश कई दिन की छुट्टी मिले तो जी भर कर सोएंगे। अब कई दिन घर पर रहे तो दिल ऑफिस जाने के लिए करता रहा। अच्छा लग रहा है, लिखना भी और दूसरों को पढऩा भी।
सच कहें तो समीर भाई, अनुराग जी, आदित्य रंजन, रचना और फुरसतिया को बहुत मिस किया। सबसे पहले लपूझन्ना देखा और फिर इन्हीं लोगों के ब्लॉग पड़ डाले। बाकियों को फुरसत में पढ़ेंगे।
दिल्ली के चौधरी आई सैंटर में आपरेशन हुआ और ऑपरेशन में २५ हजार रुपए खर्च हुए। वैसे ऑपरेशन महज दो मिनट का होता है और थोड़ा सा दर्द भी होता है लेकिन सर्जरी जैसी कोई चीज नहीं होती। उसके बाद कुछ दिन का परहेज रखना होता है जैसे पानी नहीं लगाना, रोना नहीं, खाना नहीं बना सक ते। वैसे तो आपरेशन के तुरंत बाद ही साफ दिखना आरंभ हो गया था लेकिन एक जनवरी की सुबह बिना लैंस लगाए घड़ी देखी तो बड़ा सकून मिला। अब कंप्यूटर पर भी काम कर रहे हैं तो दिक्कत नहीं है।
आज इतना ही....बाकी बाद में

Wednesday, December 10, 2008
तेरह किलो का आलू ....
आप चाहे मानो या ना मानो आलुओं का बाप आ चुका है। दक्षिणी लेबनान में एक किसान के खेत में ११.३ किलो का आलू निकला है। इसे दुनिया का सबसे भारी आलू कहा जा रहा है। बेरूत से ८५ किलोमीटर दूर रहने वाले किसान खलील सेमहत इसे पाकर फूले नहीं समा रहे। उनका कहना है कि मैं छोटी सी उम्र से खेती कर रहा हूं लेकिन मैंने पहली बार इतना बड़ा आलू देखा है। सेमहत ने कहा कि इस भारी भरकम आलू को निकालने के लिए मुझे अपने दोस्तों को बुलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं उपज बढ़ाने के लिए कोई उर्वरक या रसायन नहीं प्रयोग करता हूं। अभी तक गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकॉर्ड में ब्रिटेन के स्लोआन के खेत से पैदा ३.५ किलोग्राम का आलू दर्ज है। खाद्य सुरक्षा और गरीबी दूर करने के लिए वर्ष २००८ को इंटरनेशनल इयर आफ द पोटैटो के तौर पर मनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट क ो ब्रिटेन प्रायोजित क र रहा है जिससे सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके ।
उम्मीद : काश भारत भी कोई ऐसा प्रोजेक्ट चलाए जिससे खाद्यान्न के इस देश में भूख से मरने वालों की संख्या में कमी आ सके।

Monday, December 8, 2008
....और मोबाइल चोरी हो गया
रविवार की रात को एक हादसा हमारे साथ हो गया। पतिदेव का मोबाइल चोरी हो गया। दरअसल हम जैकेट लेने के लिए रविवार की रात को अक्षरधाम मंदिर के पास फ्लाइओवर के नीचे चल रहे लुधियाना स्वेटर मेले में गए। नोएडा मोड़ पर लगने वाले इस मेले में हम पहले भी जा चुके थे और यहां बच्चे के लिए अच्छे स्वेटर मिल गए। हमने सोचा कि चलो एक आध जैकेट यहां से ले ली जाए। खाना बनाने के बाद आठ बजे हम वहां गए तो कुछ खास भीड़ नहीं थी। यही कोई ८ या दस लोग थे और १०-१२ लोग मैनेजमेंट के थे। बच्चा (आतंकवादी और शायद मोबाइल चोरी होने के लिए बड़ा जिम्मेदार वही है) हमारे साथ था और जरूरत से ज्यादा उछलकूद कर रहा था। पतिदेव जैकेट देखने लगे और मैं बच्चे को पकड़ रही थी। अचानक बच्चा उछलकूद करने लगा। मैं उसको पकडऩे के लिए यहां वहां दौडऩे लगी। तभी पतिदेव को एक जैकेट पसंद आई और उन्होंने अपनी पहनी हुई जैकेट उतारकर मुझे दी। मैंने जैकेट पक ड़ ली और बच्चे को कसकर गोद में पकड़ लिया। लेकिन ये शरारती महाराज कहां रुकने वाले थे। इन्होंने जोर मारा और मेरे हाथ से कूद पड़े। इनके गिरने के डर से मैने जैकेट को हाथ में मरोड़ लिया और इनके पीछे भागी। तभी दो एक लोग मुझसे टकराए और काम हो गया। मेरा ध्यान तब भी नहीं गया। इन्होंने जैकेट पसंद करके काउंटर पर भिजवाई और जैसे ही अपनी जैकेट पहनी, इनके मुंह से निकला ओह! मोबाइल गया। मेरे तो पसीने छूट गए। हमने सारा स्टाल छान मारा। लेकिन कहीं नहीं मिला। फिर एक दो लोगों के फोन से बैल भी मारी लेकिन चोर ने उसकी बैटरी निकाल दी थी। बड़ी मायूसी से हम लौट चले। ७५० रुपए की जैकेट हमे ६००० रुपए की पड़ी।
नन्हा आतंकवादी - नन्हे आतंकवादी पर गुस्सा तो बहुत आ रहा था लेकिन क्या क रूं उस पर गुस्सा निकाल नहीं पा रही थी। क्योंकि वो अभी भी उतनी ही उछलकूद कर रहा था और हंस रहा था। मोबाइल में दो सिम कार्ड और एक एक जीबी का मेमोरी कार्ड था। पतिदेव ने तुरंत पांडव नगर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई और एफआईआर की कापी लेकर घर लौटे।
लापरवाह एमटीएनएल- उधर मैं एमटीएनएल के कस्टमर केयर को नंबर लगा रही थी लेकिन कोई नंबर उठा कर काट रहा था। ऐसे में एमटीएनएल पर बड़ा गुस्सा आया। सच में कितने लापरवाह है इस कंपनी के लोग। कल को इस नंबर को दुरुपयोग हुआ तो कंपनी इस चीज की जिम्मेदारी नहीं लेगी। आखिर कस्टमर केयर २४ घंटे खुलता है लेकिन अधिकारी क्या नींद लेने के लिए आते हैं। आज ईद की छुट्टी है तो जाहिर सी बात है कि आज एमटीएनएल का दफ्तर आज खुलेगा नहीं। कल तक पतिदेव को बिना मोबाइल के रहना होगा।
शक - मुझे स्टाल के मैनेजमेंट पर पूरा शक है। वहां कई लोग थे जो यहां वहां (काम न होने पर भी) घूम रहे थे और लोगों से टकरा रहे थे। एक लड़की ने बताया भी कि सुबह से तीन मोबाइल यहां गायब हो चुके हैं। लेकिन हम भी क्या करते, लोगों की तलाशी तो नहीं ले सकते थे। लग गया था पांच हजार का फटका। सच बुरा ही रविवार था। इस महीने का बजट बनाते समय हाथ कुछ टाइट रखना होगा।

Friday, December 5, 2008
आज हमारा अवतार दिवस
आज हमारा अवतार दिवस है। यानी बर्थडे। हम आज ही के दिन धरती पर उतरे थे। आज ही के दिन बाबरी विध्वंस हुआ और इसी कारण कई लोग इसे शोक दिवस और कई लोग इसे विजय दिवस के रूप में मनाते है। बहरहाल हमारे घर के लोग तो उसे उल्लास के तौर पर मनाते है। रात को बारह बजे पतिदेव ने विश किया और सुबह प्यारे बेटे ने प्यारी सी पप्पी दी। बच्चे को मां के घर छोडऩे गए तो मां ने भी खूब आशीष दिए। कहा खूब खुश रहो। ८ बजे बहन का फोन आया और नौ बजे भाई का। सबको याद था। मन को कुछ तसल्ली हो रही थी कि कुछ लोगों को तो मेरा दिन याद है। हालांकि ज्यादा सेलीब्रेट करने की गुंजाइश नहीं बन पा रही। कारण साफ है कि महीने का आखिरी दौर चल रहा है और मन के बर्थडे (पिछले शनिवार को मनाया था) पर पैसा खर्च हो चुका है। फिर भी कुछ गिफ्ट पर हमारा हक भी बनता है।
आफिस आए तो आश्चर्यजनक रूप से कई लोगों को हमारा अवतार दिवस याद था। सभी पार्टी की जिद कर रहे थे और जेब मना कर रही थी। सबको टाल दिया कि कुछ समय बाद देंगे। हां चाय पानी प्रायोजित किए जा सकते हैं। आज जबकि सारा हिंदुस्तान बाबरी को याद करता है, कुछ लोग इस बावरी को भी याद किया करते हैं। जयपुर से अभिन्न मित्र राजीव जैन के फोन का इंतजार है। वो हमारा बर्थडे याद रखते हैं और हमे उनका बर्थडे टीवी के न्यूज चैनल याद (११ अक्तूबर-अमिताभ बच्चन का जन्मदिन) दिला देते हैं।
आज जल्द ऑफिस से निकल जाएंगे और पतिदेव के साथ कुछ तफरी का प्रोग्राम है। अभी तक सब अच्छा चल रहा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि सब अच्छा चले। ब्लॉग लेखक होने के नाते ब्लॉग जगत के साथियों से जुड़ी हुई हूं और इस नाते आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की हकदार हूं।

Wednesday, December 3, 2008
नन्हे मोशे का भविष्य
क्या होगा उस नन्ही सी जान का...। कौन उसे वो ही लाड़ देगा, जो उसके मां-बाप दिया करते थे। क्या उसका भविष्य वैसा ही हो पाएगा, जैसा उसके मां-बाप ने संजोया था। वो रात में किसके आंचल में छिपकर सोया करेगा। रात में उठने पर मां की गंध न महसूस करने पर वो कैसा महसूस करेगा। असहाय और आंखों में आंसू लिए मैं कई दिनों से ये सोच रही थी। डा. अनुराग के ब्लाग ने आंसुओं का सैलाब और बढ़ा दिया। दिल भर्रा रहा है और बैचेनी सी है। बार बार मोशे की तुलना अपने खेलते हुए बेटे से कर सकती हूं। क्या कसूर है मोशे का, अपने जन्मदिन का केक काट रहा था और मां बाप को खो बैठा। क्या ये जन्मदिन वो कभी भूल पाएगा। मोशे अभी नासमझ है। लेकिन इसी दौर में बच्चे को मां बाप के प्यार, दुलार और संरक्षण की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। मां का लाड़ प्यार अब कौन करेगा। उसकी किलकारियों पर कौन उसे गोद में उठाकर झूमेगा। बेचारा बच्चा, उसे अभी तो पता ही नहीं कि उसके साथ ये क्या हो गया है। .......सच कह रही हूं, उसका ख्याल आते ही आंसू निकलने लगते हैं और मेरे पति कहते हैं कि खुद को संभालो। लेकिन उस बच्चे को कौन संभालेगा जो अनाथ हो चुका है और जिसका भविष्य वैसा नहीं बन पाएगा, जैसा उसके मां-बाप चाहते थे। गला भारी हो चुका है और अब और नहीं लिख पा रही हूं। आप समझ सकते हैं मां की भावना, जो हर बच्चे को एक जैसा समझती है। बस उसी के चलते लाचार हूं।
at
1:16 AM
Wednesday, November 26, 2008
मुंबई पर हमला लेकिन कहां गए राज ठाकरे
मुंबई पर आतंकी हमला। समुद्र के रास्ते बाहर से आए इन आतंकियों से निपटने के लिए पुलिस, सेना और कमांडो मुस्तैदी से जमे हुए है। कई अधिकारी शहीद हो चुके हैं लेकिन 'दि ग्रेट मराठी मानुस राज ठाकरे ’ कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। कहां गए अपने ठाकरे साहब। मुंबई में बसे बाहरी लोगों के लिए आतंक का पर्याय बने राज ठाकरे को इन बाहरी आतंकियों से लोहा लेना चाहिए और उन्हें मुंबई से बाहर करना चाहिए। यही नहीं ठाकरे के कार्यकर्ताओं को सेना की मदद करनी चाहिए। लेकिन राज ठाकरे हैं और उनकी मनसे सेना है कहां। अब र्कोई नजर नहीं आ रहा लेकिन कुछ दिन पहले सब शेर की तरह गरज रहे थे कि मुंबई मराठियों की है। मराठियों के हितों के लिए जान देने का दावा करने वाले राज ठाकरे इस समय डर के मारे अपने बिल यानी घर में छिपे बैठे हैं। मानो आतंकी अब उन पर ही हमला करने वाले हैं। सच कितने डरपोक और स्वार्थी है राज ठाकरे जैसे नेता। राजनीतिक लाभ लेने के लिए मराठी मानुस को मुद्दा बनाकर अपने ही देश के लोगों पर कहर बरपाते हैं। लेकिन जब बाहरी दुश्मन देश पर हमला करते हैं तो बिल में छिपकर बैठ जाते हैं।
ये संकट का समय है। ऐसे में राजनीति छोड़कर आपसी सहयोग करना चाहिए। अभी टीवी देख रही थी कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज तक न्यूज चैनल पर बयान दे रहे थे। ज्योंहि संवाददाता ने इस संबंध में एक राजनीतिक सवाल पूछा, मोदी ने उसे लताड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह साझा संकट है और इस समय राजनीतिक सवाल नहीं पूछने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह ९/११ के हमले के बाद अमेरिका ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाया है उसी तरह भारत को भी इस संबंध में कड़ी और ठोस नीति अपनानी चाहिए। मै भी मोदी की बात से सहमत हूं।

मां दा लाडला बिगड़ गया
मां दा लाडला बिगड़ गया-सब गा रहे हैं। बुरी बात को हंस हंस कर गा रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। लाडला भी दिल खोलकर हंस गा रहा है और मां भी शान से अपने लाडले की करतूत पर वारी जा रही है। धन्य है मार्डन मां और धन्य है उसका लाडला। दोस्ताना का ये गीत आजकल हर गली और मोहल्ले में सुनाई दे रहा है। बच्चे से लेकर बड़े भी गा रहे हैं। मां को भी ऐतराज नहीं। आखिर हो भी क्यूं। बिगड़ गया तो बिगड़ गया। मिडिल क्लास मां जानती है कि गाना भी फिल्मी है और बेटा भी। उसे एक भरोसा है कि बेटा मोहल्ले और शहर भर की लड़कियों को छेड़ लेगा लेकिन किसी मर्द की तरफ आंख उठाकर नहीं देखेगा।
बेटी गा रही है-तू साला काम से गया और बेटा गा रहा है-मां दा लाडला बिगड़ गया। सिनेमा दोनो को बिगाडऩे पर तुला है। ना ना ....हम यहां सिनेमाई आदर्श झाडऩे नहीं जा रहे, हम तो बात कर रहे हैं उन गानों की जो बिगाड़ रहे हैं लफ्जों की सुनहरी और प्यारी दुनिया के सुर और ताल। गोलमाल रिटर्न का-तू साला काम से गया। जाने तू-पप्पू कांट डांस साला। और भी जाने क्या इश्क कमीना, इश्क निकम्मा, कम्बख्त इश्क। अगर इतना ही बुरा है इश्क तो क्यों करते हो प्यारे। गानों में फूहड़ता और जल्दबाजी को डाल कर इंस्टेंट बनाया जा रहा है। ओए ओए, ओले ओले के बाद अब दुनिया की ठां ठां ठां हो रही है। दिल अब किसी के प्यार में करवटें नहीं बदलता, दर्दे डिस्को करता है।

Tuesday, November 25, 2008
फैशन का है ये जलवा
कल रात को हमने फ़िल्म फैशन देखी. प्रियंका चोपडा की मुख्य भूमिका से सजी ये फ़िल्म फैशन जगत की सही सच्चाई को बया कर रही थी. पूरी फ़िल्म में प्रियंका एक ऐसी मॉडल के किरदार में थी जो सुपर मॉडल बनने के लिए कुछ नही, बहुत समझौते करती जाती है अपना घर परिवार, शहर,दोस्त और प्यार सब छोड़ देती है. और जब उसे ठोकर लगती है तो वो पाती है कि उसके हाथ में कुछ नही है.. फ़िल्म में सोनाली के किरदार में कंगना ने बेहतरीन काम किया है और जेनेट के रोल में मुग्धा अच्छी लगी है. फ़िल्म में दिखाया गया है कि समझौते करने के बाद लड़किया अपने सुपर मॉडल के सपने पूरे कर रही हैं और ऊपर जाने की धुन में वो नीचे गिरती जाती है. ये दुनिया कभी किसी की नही हुई ना शोनाली की और न ही मेघना की. फ़िल्म में लिव इन भी दिखाया गया है. फ़िल्म में दिखाया है कि यहाँ अच्छे लोग भी हैं और वो बाद में काम भी आते है. जेनेट जैसी लड़किया भी है जो सम्लेंगिक युवक से इसलिए शादी कर लेती है की पति न सही अच्छा घर और अच्छा दोस्त तो मिल जाएगा. सरीन के रूप मैं एड एजेंसियों के मालिको का असल चेहरा सामने आया है. पार्टी में जाने पर नई मॉडल को पैसे मिलने की बात भी नई लगी. प्रियंका का प्रेग्नेंट होना और शोनाली का नशे की लत मैं सड़क पर आ जाना संवेदनशील कर गया. पूरी फ़िल्म मैं प्रियंका को एरोगेंट दिखाया गया है. आई ऍम बेस्ट के भ्रम मैं रहने वाली प्रियंका जब सुपर मॉडल का खिताब छिनने के बात नशा करती है तो कोकीन के नशे में किसी अश्वेत के साथ हमबिस्तर हो जाती है और नशा खुलने पर अपनी दशा पर पछताती है. फ़िल्म का ये सीन जबरदस्त और फैशन के दुनिया का घिनोना चेहरा दिखा गया.
कुल मिलाकर फ़िल्म अच्छी थी. मधुर ने फ़िल्म और फैशन के साथ सही न्याय किया है. फ़िल्म नेट से डाउनलोड की थी. रात को डेढ़ बजे फ़िल्म देखकर सोये तो हमारा मन्नू भी जग रहा था. सुबह ऑफिस की भागमभाग रही पर अब नींद आ रही है. अभी दिल और आँखों में फैशन का ही खुमार है.

Monday, November 17, 2008
जरा बताइए.. नेट कनेक्शन कौन सा लें
कुछ दिनों के आराम - विराम के बाद आखिरकार हम वापिस आ गये हैं. हालात ऐसे थे कि कुछ लिख नही पा रहे थे. घर पर व्यस्तता और ऑफिस में काम की अधिकता के चलते लिख और पढ़ नही पाये. घर पर कंप्यूटर लगवा लिया है, जल्द ही नेट भी लग जायेगा. हम कुछ पुराने मित्रो से चेट करेंगे और पति महोदय अपना टेली का काम करेंगे. अभी विचार कर रहे हैं. कि कोई सस्ता सा नेट कनेक्शन मिल जाए तो मज़ा आ जाए. एयरटेल और टाटा पर सोच रहे है. वैसे आप बताये कौन सा अच्छा रहेगा.
अपने डेस्कटॉप पर अपने मन की फोटो भी लगा ली है और बफर साउंड वाले स्पीकर भी ले आए है. खूब मज़ा आ रहा है आजकल . नेट नही है तो गेम में जाकर सोलिटर (ताश के पत्तों को व्यवस्थित करना) ही खेल लेते है. जब नेट लग जायेगा तो सबको खूब पढ़ा करेंगे. फ़िर तो टिप्पणी भी निसंकोच दिया करेंगे. अभी तो ऑफिस में समय की कमी के चलते कभी कभी लिख पाते थे और कभी कभी ही पढ़ पाते थे. फिलहाल इतना ही...अब जल्द ही अपने कंप्यूटर पर लिखेंगे --------------

Monday, October 20, 2008
राज की टीआरपी और मराठी
राज ठाकरे बोले जा रहे है बोले जा रहे है. जय महाराष्ट्र, जय मराठी और जय मुम्बईकर . सब सुन रहे है. बाहर से आए बेचारे लोग उनकी गुन्डागर्दी का शिकार हो रहे है और मुंबई पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सही समय का इन्तजार कर रही है. राज ठाकरे को इतना पता है कि शिवसेना से अलग होने के बाद मुंबई में अपनी पहचान बनाने के लिए टीआरपी को बढ़ाना जरूरी है. और टीआरपी कैसे बड़ाई जाती है, इसका नुस्खा शायद उन्होंने (बदनाम हुए तो क्या नाम ना होगा) वाली कहावत से ली है. सो राज भाई जुट गये है बदनाम होने में. कभी मारपीट तो कभी उत्तेजक बयान देकर. कभी किसी अभिनेता के पोस्टर फाड़ कर तो कभी किसी पुलिस अधिकारी को धमकी देकर वो नाम कमा रहे है. कमाल है इतना नाम तो शिवसेना ने भी नही कमाया. लेकिन राज जानते नही है कि टीआरपी बढ़ाने के जो तरीके वो अपना रहे है, वो टिकाऊ नही हैं. यानि कि चुनाव में वो काम नही आयेंगे. मुंबई में भले ही लोग उनके डर से कुछ ना बोलते हों लेकिन सब इस बात को मानते है कि उनकी गुंडागर्दी हद से ज्यादा बढती जा रही है. राज शायद ये भूल गये हैं कि उनके जैसे नीति अगर दूसरे राज्यों में भी अपनाई गयी तो वहा रह रहे मराठी सबसे पहले उनका शिकार बनेंगे.. हो सकता है कि मुंबई में बाहरी लोगो के साथ हो रहा सलूक दूसरे प्रदेशों में बसे मराठिओं के साथ भी हो. तब राज क्या करेंगे. हो भी यही रहा है मुंबई के नाम पर लोगो में कड़वाहट घुलने लगी है. अगर ऐसा ही रहा तो वहा रोजगार ख़तम हो जायेगा. मुंबई में बसे सभी लोग तो मराठी नही है. यहाँ सब जगह से आए लोग है जिन्होंने अपनी जिन्दगी के अच्छे साल मुंबई में जिए और मुंबई को भी बहुत कुछ दिया. ऐसे लोगो कि संख्या भी काफ़ी है और यही लोग चाहे तो मिलकर राज को सही रास्ते पर नला सकते है. केवल मुठी भर कम अकाल कार्यकर्ताओं के दम पर उचल रहे राज को सबक सिखाया जन ही चाहिए वरना किसी भी प्रदेश में बाहरी लोग सुरक्षित नही रहेंगे.
at
1:57 AM
Tuesday, October 14, 2008
क्या पति भी करवा चौथ का व्रत करे
दो दिन बाद करवा चौथ का व्रत है. मैं तो इस व्रत को कर रही हूँ लेकिन मेरे पति भी इस व्रत को साथ में रखने की जिद पाले हैं. मैं उन्हें समझा समझा कर थक गयी कि ये व्रत महिलाओं के लिए है लेकिन वो नही मानते. उनका तर्क है कि जब तुम अगले जनम में मुझे पाने के लिए पूजा कर सकती हो तो मैं भी अगले जनम में तुम्हे पाने के लिए पूजा क्यों नही कर सकता. मैं दुविधा में हूँ. एक तरफ़ तो खुशी है कि चलो वो मेरा साथ दे रहे हैं और मेरी भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं. दूसरी तरफ डर हैं कि कही सासू माँ को पता चल गया तो कहेंगी मेरे बेटे को जोरू का गुलाम बना लिया. आजकल के पति भी यही चाहते है कि केवल पत्नी ही क्यों दिन भर भूकी प्यासी रहे क्या केवल पत्नी को ही वो पति रूप में चाहिए. क्या वो अगले जनम में उसे ही पत्नी के रूप में नही पाना चाहते. यदि ऐसा नही है तो किसी के भी व्रत का कोई औचत्य नही है.
सच में ये परस्पर प्यार और आस्था का त्यौहार है. में अगले जनम में उनका वरन करू और वो मुझे ही अगले जनम में अपने साथ पाये. यही प्रार्थना भगवान् सुनेंगे. भगवान सुनते है या नही ये तो नही जानती लेकिन इतना जानती हूँ कि त्यौहार की तेयारी और साथ साथ व्रत करने से दोनों में प्यार बढ़ता है. यही प्यार तो परिवार की नींव है और हम तो इस जनम के बारे में सोचने वालो में से हैं. ये जनम प्यार से गुजार लो, अगला जनम अपने आप तर जायेगा. वैसे भी कहा जाता है कि मानव योनि एक बार ही मिलती है और वो हम इस जनम में प्यार से भोग ले यही काफ़ी है.
नोट _ इस बार में करवा चौथ पर भगवान् से यही मांगूंगी कि अगले जनम कि प्लानिंग न करके इस जनम में भरपूर प्यार का कोटा दे दे. दोनों में आपसी समझ और प्यार ऐसे ही बना रहे, आपको भी यही दुआ करनी चाहिए.

vrat karva chauth
at
9:35 PM
Subscribe to:
Posts (Atom)